दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारने का प्रयास, तीन आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान गुढ़ागौड़जी टीटनवाड़ में एक सप्ताह पहले दलित दूल्हे को घोड़ी से उतारने के प्रयास के मामले में पुलिस ने थाने के एक एचएस समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक टीटनवाड़ के एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पुत्र की निकासी गांव के मुख्य बाजार में पहुंची तो गांव के रमेश कुमार शर्मा व दलिप सिंह, अभिषेक सोहु व सौंथली के रणवीरसिंह ने जाति सूचक गालियां देते हुए दूल्हे को घोड़ी उतारने की कोशिश की। शोर सुनकर गांव के कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने थाने के एचएस रमेश कुमार उर्फ छोटू, दलिप सिंह व रणवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रमेश कुमार के खिलाफ पहले से सात मामले तथा दलीप सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/rajasthan/jh प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









