जिन अफसरों के आदेश पर दलित घर ढहाया,वह भी दोषी
Fatehpur News – फतेहपुर के मलवां ब्लाक के बरमतपुर गांव में एक दलित दिव्यांग का घर मनमाने तरीके से ढहा दिया गया। विधायक जयकुमार जैकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर न्याय की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि…
फतेहपुर। मलवां ब्लाक के बरमतपुर गांव में मनमाने तरीके से दलित दिव्यांग का घर ढहाए जाने को मामले को लेकर बिंदकी विधायक जयकुमार जैकी ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। कहा कि जिले में दलितों, पिछडों और गरीबों को न्याय दिए जाने के नाम पर अफसर भेदभाव कर रहे है। बिना जांच पड़ताल मनमाने तरीके से घर ढहाया जा रहा है। जिससे सरकार की छवि धूमिल हो रही है। कहा कि जिन अफसरों के आदेश पर दलित का घर ढहाया गया, वह भी दोषी हैं लेकिन सच्चाई सामने आने पर छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर उन्हें बचाया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि लेखपाल की रिपोर्ट में दलित परिवार का किसी अन्य चकमार्ग पर आंशिक अतिक्रमण था। जिस गाटा संख्या में अतिक्रमण था उसे गिराने का कोई आदेश भी नहीं था, लेकिन अफसरों के दबाव में राजस्व टीम ने मनमाने तरीके से दलित का घर ढहा दिया। उसे उसकी गृहस्थी तक निकालने का मौका नहीं दियाा गया। आज बेघर पूरा परिवार पंचायत भवन में शरण लिए हुए है। मांग की ऐसे अधिकारियों पर सख्त और कड़ी कार्रवाई किए आए। विधायक ने बकाया कि मुख्यमंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विधायक के साथ मंडल अध्यक्ष राजबहादुर पासवान, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मथुरा पासवान, मण्डल महामंत्री अरुण लोधी, मण्डल उपाध्यक्ष अनिल पासवान, बूथ अध्यक्ष उमाशंकर पासवान भी रहे।
सौजन्य :लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com/ प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









