मल्लावां में दलित युवक से मारपीट और जातिसूचक गालियां:लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी
मल्लावां में एक दलित युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक गालियां देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कोडरमऊ निवासी कमलेश पुत्र चिरंजू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 7 बजे वह काम से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुरेश, पप्पू, राजेंद्र और मानू ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे जातिसूचक गालियां दीं। जब उसने इसका विरोध किया तो चारों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला कर दिया।
सोमवार को थानाध्यक्ष बालेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-prade प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









