सफीपुर में दलित बच्ची से दुष्कर्म का मामला:6 दिन बाद भी आरोपी फरार, परिजनों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग किया जाम
उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर गांव में 8 वर्षीय दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 27 जून को हुई थी। पीड़िता के पिता ने गांव के एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। लेकिन 6 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इससे नाराज होकर बुधवार शाम 4 बजे पीड़िता के परिजन और ग्रामीण बम्हना चौराहे पर पहुंचे। उन्होंने उन्नाव-हरदोई मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना था कि अगर पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो सड़क पर उतरने की नौबत नहीं आती। जाम की सूचना मिलते ही सफीपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
यातायात बाधित होने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सफीपुर कोतवाल ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-p प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









