कुमारगंज में दलित उत्पीड़न का मामला:आरोपी पर लगाया गया गुंडा एक्ट, तीन मुकदमे पहले से दर्ज
कुमारगंज पुलिस ने दलित उत्पीड़न के आरोपी विनोद यादव के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपी पर मारपीट, गुंडागर्दी और दलित व्यक्ति को अपमानित करने का आरोप है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश के अनुसार, चौधरी निवासी विनोद यादव (पिता जगनारायण) पर धारा 2/3 गुंडा एक्ट लगाया गया है। आरोपी के विरुद्ध पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। इनमें घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने के मामले शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है।
रविवार को पुलिस ने आरोपी पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की। यह कदम क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया गया है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/loc प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









