निघासन लखीमपुर खीरी यूपी में घर में घुसकर दलित महिला से मारपीट:विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, 4 लोगों पर FIR दर्ज
लखीमपुर खीरी के पढ़ुआ थाना क्षेत्र के झिन्ना पुरवा गांव में एक दलित महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पूर्व मंत्री के करीबी समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि वह कई सालों से अपने घर से कुछ दूरी पर घूरा डाल रही थी। आरोप है कि गांव के रामू मिश्र ने इस भूमि पर कब्जा करने के लिए अपने तीन साथियों गोलू, नीरज और अमन के साथ उसके घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भूमि पर कब्जा करने, घर में घुसकर मारपीट करने, गाली-गलौज और कपड़े फाड़ने संबंधी धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। आरोपी रामू मिश्र भाजपा के एक पूर्व मंत्री का करीबी बताया जाता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pradesh/lakप्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









