दलित युवक से कुकर्म: बंधक बनाकर युवकों ने किया अप्राकृतिक कृत्य, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर
सतीश दुबे, डबरा (ग्वालियर). मध्य प्रदेश के डबरा से एक दलित युवक के साथ अप्राकृतिक कृत्य का मामला सामने आया है. विशेष समुदाय के तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया है. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. यह मामला डबरा सिटी थाना क्षेत्र है|
28 वर्षीय पीड़ित युवक ने बताया कि 10 अगस्त 2022 को जंगीपुरा निवासी कल्लू जहीर, आशिक खान और अस्पाक खान उसे कल्लू के मकान मे ले गए. जहां उसको कमरे में बंदकर बेल्टों से मारा गया. कल्लू और आशिक खान ने उसके कपड़े उतरवाए और फिर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. इस दौरान वहां मौजूद आशिक ने वीडियो बनाया. उन्होंने धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो वह उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे.
ऐसे में वह बदनामी के डर से चुप रहा. जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और फिर उसका शोषण करने लगे. तीनों की इस हरकत से परेशान पीड़ित ने अपने पड़ोस में रहने वाले साथी को बताई. जिसने उसे हिम्मत दिलाई कि वहां थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत करे. जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा. युवक की शिकायत पर पुलिस कल्लू और आशिक को घर से धर दबोचा. जबकि उनका तीसरा साथी अस्पाक फरार हो गया.
इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 377 और एससी/एसटी एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम जुटी हुई है|
सौजन्य :लल्लूराम
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://lalluram.com/mp-news-dabr प्रकाशित किया गयाहै और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









