दिल्ली के साकेत कोर्ट लॉकअप में 2 कैदियों के बीच झड़प, एक कैदी की मौत
जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी. साल 2024 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जब वे दोनों जेल से बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था|
Delhi News: दिल्ली साकेत कोर्ट में दो कैदियों के बीच झड़प हो गई. इस झड़प में एक कैदी की मौत हो गई. जेल नम्बर 8 सुबह पेशी के लिए कैदियों को कोर्ट के लॉकअप में लाया गया था. इसी दौरान दो कैदियों के बीच झड़प हो गई. जिसमे अमन नाम का कैदी घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई|
साकेत कोर्ट लॉक-अप के खारजा नं. 5 में मारपीट की घटना घटित हुई. कैदी (अब पीड़ित) अमन निवासी गोविंदपुरी, दिल्ली जो एफआईआर नं. 250/2017, यू/एस 307/34 आईपीसी, पीएस गोविंदपुरी में शामिल है, को कोर्ट के समक्ष पेशी के लिए लॉक-अप में लाया गया. घटना के समय मृतक अमन सहित कई यूटीपी उक्त खारजा के अंदर मौजूद थे|
पुरानी दुश्मनी में लिया बदला
जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी दुश्मनी थी. दरअसल, 2024 में मारपीट की एक घटना हुई थी, जब वे दोनों जेल से बाहर थे. उस घटना में अमन ने कथित तौर पर जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था|
दो कैदियों ने किया हमला
पुलिस के मुताबिक दरअसल गुरुवार को सुबह तिहाड़ जेल से जेल वेन कई कैदियों को लेकर साकेत कोर्ट आई थी. कैदियों को कोर्ट लाने के बाद सभी को लॉकअप में बंद कर दिया गया था. इसी दौरान एक अमन नाम के कैदी पर जितेन्द्र और जयदेव नाम के दो कैदियों ने हमला कर दिया. दोनों ने मिलकर अमन की जबरदस्त पिटाई की. इसके बाद अमन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस की जांच में सामने आया है कि जितेन्द्र और अमन के बीच पुरानी रंजिश थी. साल 2024 में जब दोनों जेल के बाहर थे. तब आरोप है कि अमन ने जितेन्द्र और उसके भाई पर चाकू से हमला किया था. उसी पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए इस बार अमन के ऊपर लॉकअप में हमला किया गया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और दोनों हमलावरों से पूछताछ की जा रही है|
सौजन्य : एबीपी लाइव
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.abplive.com/states/delhiप्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









