पुलिस भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण बढ़ाकर 30 फीसदी किया : सुक्खू हिमांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का ऐलान
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को जिला मुख्यालय में राजीव गांधी वन संवर्धन योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग में फील्ड स्टाफ की कमी थी, जिससे वन संरक्षण में बाधा आ रही थी।
इसलिए मेरिट के आधार पर वन मित्रों की नियुक्ति की गई है और इसमें बेटियां नौकरियां प्राप्त करने में आगे निकल गईं। सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती में भी महिलाओं के लिए आरक्षण को बढ़ाकर 30 प्रतिशत कर दिया है। लाहौल-स्पीति में उपायुक्त से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारी महिलाएं हैं और फैसले लेने का अधिकार उन्हें दिया गया है।
सौजन्य :दैनिक ट्रिब्यून
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.dainiktribuneonline.co पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









