मोबाइल रिपयेरिंग करने वाले राकेश पांडेय ने दलित युवती को फंसाया फिर खेलने लगा गंदा खेल
दोस्ती, धोखा और फिर सबसे बड़ी साजिश: लखनऊ में मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले युवक ने दलित युवती को फंसाकर किया शोषण, धर्मांतरण का भी बनाया दबाव
लखनऊ के बख्शी का तालाब क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दलित युवती को दोस्ती के नाम पर धोखा देकर न केवल ब्लैकमेल किया गया, बल्कि उस पर धर्मांतरण का भी दबाव बनाया गया. यह मामला लगभग चार साल पहले शुरू हुआ जब पीड़िता एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान पर पहुंची थी. वहीं से शुरू हुई पहचान धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई, लेकिन इसके पीछे एक गहरी साजिश छिपी थी.
आरोप है कि हरदोई के मल्लावा निवासी राकेश कुमार पांडेय उर्फ अविनाश लखनऊ के सर्वोदय नगर में मोबाइल की दुकान चलाता था. पीड़िता का मोबाइल खराब होने पर वह उसकी दुकान पर गई थी. इसी दौरान दोनों के बीच जानपहचान हुई|
धोखे से पिलाया नशीला पेय और बनाए अश्लील वीडियो
आरोपी ने उसे नशीला पेय पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया. जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया, तो आरोपी ने न केवल इनकार कर दिया, बल्कि उस वीडियो को रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर उसे बदनाम करने की कोशिश की.
धर्मांतरण वाला एंगल भी सामने आया
आरोप है कि जब पीड़िता ने फिर शादी की बात उठाई, तो राकेश ने ईसाई धर्म अपनाने की शर्त रख दी. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी उस पर जमीन और पैसे की मांग कर रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा. फिलहाल पुलिस ने इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश जारी है. एसीपी अनिंद्य विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे प्रकरण की गहराई से जांच हो पाएगी.
सौजन्य :यूपी तक
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.uptak.in/neighbouring-neपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









