बुलंदशहर में बढ़ा जातीय तनाव: यादव समाज ने लगाया जातिसूचक बोर्ड, दलितों का विरोध, हिरासत में लिए गए 12 लोग
बुलंदशहर से जातीय तनाव बढ़ने की खबर सामने आ रही है। एक गांव में यादव समाज की ओर से बोर्ड लगाए जाने का दलितों ने विरोध किया। इसके बाद माहौल गंभीर बन गया है।
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में जातीय तनाव गहराने की खबर है। जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के गांव जुनैदपुर में जातीय तनाव का माहौल बन गया। दरअसल, यादव समाज के लोगों ने गांव के प्रवेश द्वार पर एक जातिसूचक बोर्ड लगाया। इस बोर्ड पर लिखा था, ‘यदुवंशी गांव’- जुनैदपुर, अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, जय यादव, जय माधव। बोर्ड के लगते ही गांव के दलित समुदाय ने इसके विरोध में उतर गए। इससे गांव में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। 12 लोगों को मामले में हिरासत में लिया गया है।
पुलिस में हुई शिकायत
गांव में विरोध के बाद दलित समाज ने पुलिस प्रशासन से शिकायत की। अपनी जान-माल के खतरे की आशंका जताई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोर्ड को हटवा दिया और उसे थाने ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद यादव समाज की ओर से दोबारा बोर्ड लगाया गया।
सौजन्य :नवभारत टाइम्स
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://navbharattimes.indiatimes.com/sta पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









