दलित महिला से प्रधान ने की अभद्रता:जातिसूचक शब्द कहे और दुष्कर्म की धमकी दी, एसपी के आदेश पर एफआईआर दर्ज
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ककराली में एक दलित महिला ने ग्राम प्रधान श्यामलाल लोध पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि प्रधान 30-40 लोगों के साथ उसके घर के सामने पहुंचा। यहां महिला के पास वर्षों से समरसेबल और जानवर बांधने की व्यवस्था है।
प्रधान ने जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया। महिला के विरोध करने पर उसे जातिसूचक गालियां दीं। दरोगा विजेंद्र सिंह की मौजूदगी में दुष्कर्म की धमकी भी दी। दरोगा ने कोई कार्रवाई नहीं की। डर के मारे महिला घर में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।
आरोपी तीन घंटे तक बाहर खड़े रहे और धमकाते रहे। पीड़िता ने 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। महिला का कहना है कि प्रधान पहले भी उसके साथ अभद्र व्यवहार कर चुका है।
पीड़िता के पास घटना का वीडियो साक्ष्य है। एसपी से शिकायत के बाद प्रधान श्यामलाल लोध समेत दस नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अनुसूचित जाति उत्पीड़न अधिनियम सहित कई धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-pra पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









