शिवराजपुर में दलित किशोरी से दुष्कर्म:मशीन लेने गई नाबालिग को घर में बंधक बनाया,डरा धमका कर की वारदात
कानपुर के बिल्हौर में शिवराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। एक 16 वर्षीय दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।
गुरुवार की सुबह पीड़िता अपने पिता के कहने पर पड़ोसी किसान के घर फसल में दवाई डालने की मशीन मांगने गई थी। इसी दौरान गांव के धर्मेंद्र कटियार उर्फ बबलू ने उसे मशीन देने के बहाने अपने घर बुला लिया। आरोपी ने किशोरी को कमरे में बंद कर दिया। पीड़िता के भागने की कोशिश विफल रही।
आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख-पुकार बाहर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण किशोरी ने दो दिन तक चुप्पी साधे रखी। परिजनों के बार-बार पूछने पर उसने घटना की जानकारी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-pपर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









