राशन में घटतौली का विरोध करने पर दलित से मारपीट:डीलर और परिवार ने जातिसूचक टिप्पणी कर किया हमला, मुकदमा दर्ज
बुलंदशहर के अनूपशहर में राशन वितरण के दौरान एक दलित युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना गांव डरौरा की है। पीड़ित अभिजीत कुमार सुबह 10 बजे राशन लेने दुकान पर गए थे।
राशन की तौल में कमी का विरोध करने पर राशन डीलर ब्रजेश शर्मा ने अपने भाई और पत्नी के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए लाठी-डंडों से हमला किया। पीड़ित को शिकायत करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी गई।
क्षेत्राधिकारी अनूपशहर रामकरण सिंह के अनुसार मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









