अलीगढ़ में दलित युवकों की पिटाई का विरोध:कलेक्ट्रेट पहुंचे दलित संगठन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
अलीगढ़ में दलित संगठनों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन गांव चिकावटी में तीन दलित युवकों की पिटाई के विरोध में किया गया।प्रदर्शनकारियों ने पोस्टर-बैनर लेकर सड़कों पर मार्च किया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। ज्ञापन में दलितों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने की मांग की गई है।
घटना की पृष्ठभूमि में, चिकावटी में तीन दलित युवक इंस्टाग्राम वीडियो बना रहे थे। आरोप है कि उन्होंने एक छात्रा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद राहगीरों ने युवकों को पकड़कर नग्न कर पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
भीम आर्मी की जिलाध्यक्ष मुकेश कुमारी ने कहा कि पुलिस ने पहले पीड़ित युवकों के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज किया। बाद में दलित संगठनों के विरोध के बाद आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
एसीएम ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा कि विभिन्न संगठनों से प्राप्त ज्ञापन उचित माध्यम से राष्ट्रपति तक पहुंचा दिए जाएंगे।
नोट :दैनिक भास्कर
सौजन्य : मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/uttar-पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।









