आगरा में करणी सेना ने पुलिस को घेरा, हजारों नंगी तलवारें हवा में लहरायी, पुलिस को दुम दबाकर भागना पड़ा
आगरा में स्थितियां बिगड़ती दिख रही हैं। हजारों की संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ता शहर में पुलिसवालों को घेर लिए हैं। करणी सेना के लोग हाथों में नंगी तलवारें लहरा रहे हैं। बताया जा रहा है कि आगरा में काफी संख्या में कार्यकर्ता देश के विभिन्न राज्यों से यहां राणा सांगा की जयंती मनाने पहुंचे हैं। संख्या लगातार बढ़ रही है। अनुमान के मुताबिक, पूरे देश से हजारों कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं।
आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन
करणी सेना ने राणा सांगा की जयंती पर आगरा में रक्त स्वाभिमान सम्मेलन के आयोजन का ऐलान किया था। यह आयोजन शहर केगढ़ी रामी में 50 बीघे में बनाए गए पंडाल में आयोजित है।
क्यों बिगड़े हालात?
दरअसल, कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने जब शनिवार को पुलिस पहुंची तो करणी सेना के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। काफी अधिक संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने चारों ओर से पुलिस को घेर लिया। उनके हाथों में लाठी-डंड़े, तलवारों और हथियार हैं। हालात बिगड़ता देख पुलिस को वहां से खिसकना ही सही लगा।
रामजी लाल सुमन के घर कूच करने की आशंका
हजारों की संख्या में आगरा में जुटे करणी सेना के कार्यकर्ता, सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर की ओर कूच कर सकते हैं। हालांकि, पुलिस ने उनके घर के आसपास कई सौ बैरिकेडिंग लगायी है। कई प्लाटून पीएस और पैरा मिलिट्री लगाया गया है। ड्रोन से निगरानी की जा रही है।
साभार :एशियन नेट न्यूज़
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://hindi.asianetnews.com/sta पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








