कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 3 नए केस दर्ज:संजय राउत बोले- वह आतंकवादी नहीं, उन्हें कंगना की तरह स्पेशल प्रोटेक्शन मिलना चाहिए
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में 3 नए केस दर्ज किए गए हैं। ये केस महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान से जुड़े हैं।
मुंबई पुलिस की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के मुताबिक, पहली शिकायत जलगांव की मेयर ने दर्ज करवाई है, जबकि बाकी 1-1 केस नासिक के दो अलग-अलग बिजनेसमैन ने किया है। केस में मुंबई पुलिस कुणाल कामरा से पूछताछ के लिए 2 समन जारी कर चुकी है। वहीं महाराष्ट्र विधान परिषद में भी कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस स्वीकार कर लिया गया है। उधर, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, ‘जिस तरह भाजपा सांसद कंगना रनोट को शिवसेना से टकराव के बाद सुरक्षा दी गई थी, वैसी ही सिक्योरिटी कुणाल को भी दी जानी चाहिए।
राउत ने मुंबई में कहा- मैंने कुणाल कामरा से बोला है कि वो कानून का सामना करें, भागे नहीं। मुंबई पुलिस निष्पक्ष है। कुणाल देश के नागरिक और कलाकार हैं, कोई आतंकवादी नहीं हैं।
कुणाल को मद्रास हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है। कुणाल ने कोर्ट से कहा था कि वे तमिलनाडु के विल्लुपुरम के रहने वाले हैं। मुंबई गए तो गिरफ्तारी होगी। शिवसेना कार्यकर्ताओं से जान का खतरा है।
कुणाल कामरा का पैरोडी सॉन्ग सामने आने के बाद शिंदे समर्थकों ने मुंबई स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की थी। कुणाल का कार्यक्रम इसी होटल में हुआ था।
कुणाल कामरा का पैरोडी सॉन्ग सामने आने के बाद शिंदे समर्थकों ने मुंबई स्थित द यूनिकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की थी। कुणाल का कार्यक्रम इसी होटल में हुआ था।
शिंदे को गद्दार कहने से शुरू हुआ विवाद
36 साल के स्टैंडअप कॉमेडियन ने अपने शो में शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया। उन्होंने गाने के जरिए शिवसेना और NCP में विभाजन को लेकर भी मजाकिया लहजे में कमेंट किया था।
कामरा का वीडियो सामने आने के बाद 23 मार्च की रात शिवसेना शिंदे गुट के समर्थकों ने मुंबई के खार इलाके में हैबिटेट कॉमेडी क्लब में जमकर तोड़फोड़ की। शिंदे ने कहा, ‘इसी व्यक्ति (कामरा) ने सुप्रीम कोर्ट, प्रधानमंत्री, अर्नब गोस्वामी और कुछ उद्योगपतियों पर टिप्पणी की थी। यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता नहीं है। यह किसी के लिए काम करना है।’
इस बीच तोड़फोड़ की घटना को लेकर कुणाल कामरा ने कहा- वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे और मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।
शिवसेना क्यों इस पैरोडी को शिंदे से जोड़कर देख रही
दरअसल, महाराष्ट्र में अभी महायुति की सरकार है। महायुति में भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे) और NCP (अजित पवार) शामिल हैं।
शिवसेना का आरोप है कि कामरा की पैरोडी की शुरुआत में ही डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के लुक को बताया गया है। फिर उनके शिवसेना से बगावत कर विधायकों के साथ गुवाहाटी जाने की बात कही गई है।
इसके अलावा उनके रिक्शा (ऑटो रिक्शा) चलाने और ठाणे से होने का भी जिक्र है। शिंदे ठाणे के रहने वाले हैं और पहले ऑटो रिक्शा चलाते थे। वहीं, शिंदे को गद्दार, दलबदलू और फडणवीस की गोद में बैठने वाला बताया गया है।
विवाद के बीच डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा- किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है।
कामरा पर FIR दर्ज, कॉल रिकॉर्डिंग की जांच होगी
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर 24 मार्च को FIR दर्ज हुई। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा- कॉमेडियन कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, CDR और बैंक स्टेटमेंट की भी जांच की जाएगी। हम पता लगाएंगे कि इसके पीछे कौन है। इधर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पर कार्रवाई की।
शिवसेना (शिंदे) के कार्यकर्ताओं ने इस पैरोडी को महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे पर आपत्तिजनक कमेंट माना और रविवार रात को यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की। कुल 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई।
कॉमेडियन कुणाल कामरा के वीडियो पर बवाल, FIR, पुलिस की पूछताछ में कहा- माफी नहीं मांगूंगा
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर सोमवार को FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने फोन पर पूछताछ की। कामरा ने कहा- मुझे अपने पैरोडी सॉन्ग पर कोई पछतावा नहीं है। मैं माफी नहीं मांगूंगा। अगर कोर्ट ने कहा तो ऐसा कर सकता हूं।’
पैरोडी सॉन्ग विवाद; एकनाथ शिंदे बोले- व्यंग्य भी मर्यादा में होता है, एक्शन हुआ तो रिएक्शन भी होगा
डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को कहा- किसी पर हास्य व्यंग्य करना, कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन इसकी भी एक मर्यादा होती है। कुणाल कामरा ने जो किया, ऐसा लगता है कि उन्होंने सुपारी लेकर ऐसा किया है। कटाक्ष करते समय एक शिष्टाचार बनाए रखा जाना चाहिए, वर्ना एक्शन का रिएक्शन भी होता है। पूरी खबर पढ़ें…
कुणाल की निर्मला सीतारमण पर पैरोडी: कहा- कमाई लूटने साड़ी वाली दीदी आई, नाम निर्मला ताई
कुणाल कामरा ने बुधवार को नया VIDEO पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। कुणाल ने पैरोडी सॉन्ग में गाया कि साड़ी वाली दीदी लोगों की सैलरी लूटने आई हैं और उनका नाम निर्मला ताई है। कुणाल 4 दिन में इस तरह के 3 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/uttar-pr पर प्रकाशित किया गया है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








