नाबालिग दलित लड़की से दुष्कर्म:दो युवकों ने होटल में ले जाकर किया गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
पुष्कर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना 17 मार्च की है। अजयसर खरेखड़ी के दो युवक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। आरोपियों ने उसे एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची। घर पहुंचने के बाद पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन पुष्कर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।
पीड़िता के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच डीएसपी रामचंद्र चौधरी कर रहे हैं।
सौजन्य: दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/rajasthan/a पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग गैर-सैन्य/गैर-वाणिज्यिक समुदाय, विशेष रूप से मानवाधिकार क्षेत्र के लोगों द्वारा किया जाना है।








