कासगंज में 12 साल की दलित किशोरी की मौत:घर में मिला शव, 15 साल की बहन लापता; परिजनों ने गांव वालों पर लगाया हत्या का आरोप
कासगंज जिले की कोतवाली सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला जाटवान में एक दलित किशोरी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह 12 वर्षीय किशोरी का शव उसके घर में मिला। घटना के समय किशोरी के माता-पिता खेत पर गए हुए थे।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक की 15 वर्षीय बहन भी लापता हो गई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
मृतक किशोरी के पिता ने गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन लोगों ने पहले उन्हें धमकी दी और फिर उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
साभार : दैनिक भास्कर








