Solan News: बरोटीवाला कालेज में लैंगिक समानता व महिला सशक्तिकरण पर व्याख्यान
बरोटीवाला(सोलन)। राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला के महिला प्रकोष्ठ की ओर से लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया। महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. अनुपमा पाठक ने बताया कि महाराजा अग्रसेन विवि बद्दी के स्कूल ऑफ लॉ की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिल दीवान मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित रहीं।
डॉ. दीवान ने संवैधानिक प्रावधानों, महिलाओं की ओर से झेली जाने वाली चुनौतियों, सांस्कृतिक बाधाओं, लैंगिक संवेदनशीलता और पारंपरिक रूढ़ियों पर एक प्रभावशाली व्याख्यान दिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लैंगिक पूर्वाग्रहों को तोड़ने और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में समानता को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने भी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें लैंगिक संवेदनशीलता अपनाने तथा सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया।
साभार : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








