विवाहिता ने मारपीट मोबाइल छीनने की शिकायत की
Lakhimpur-khiri News – गांव पालचक की एक दलित महिला ने दूसरे समुदाय के
व्यक्ति से शादी की, जिसके बाद उसके परिजनों ने घर में घुसकर मारपीट की और नकदी एवं मोबाइल छीन लिए। महिला ने पुलिस को शिकायत दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की…
क्षेत्र के गांव पालचक में दलित महिला ने दूसरे समुदाय के व्यक्ति के साथ शादी रचाकर वैवाहिक जीवन शुरू किया। पीड़िता ने घर में घुसकर मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। चांदनी देवी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कुछ दिन पहले उसने अपनी मर्जी से गांव के सुखपाल कुशवाहा के साथ शादी कर ली थी। परिवार के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। परिजनों पर जबरन घर में घुसकर मारपीट करने, मोबाइल व नकदी छीनने का आरोप लगाया। पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
साभार : लाइव हिंदुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








