Agra News: प्रवेशपत्र में गलत जेंडर पर बदलेंगे परीक्षार्थियों के केंद्र
सगंज। बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र पर जेंडर गलत अंकित होने वाले परीक्षार्थियों के केंद्र बदले जाएंगे। छात्राओं को स्वकेंद्र या सात किमी की परिधि में आने वाले केंद्रों पर विद्यालय की अन्य छात्राओं के साथ परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी। इसी तरह छात्र भी विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ ही परीक्षा देने के लिए निर्धारित केंद्रों पर जाएंगे।
जिले में 39891 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए 59 केंद्र बनाए गए हैं। छात्राओं को स्वकेंद्र या फिर सात किमी की परिधि में आने वाले केंद्र पर पेपर देने की सुविधा दी गई है। प्रवेश पत्र के बाद ऐसे तमाम परीक्षार्थी सामने आए जिनके प्रवेश पत्र लिंग परिवर्तित हो गए। इस गलती की वजह से किसी छात्रा का स्वकेंद्र न मिलने या फिर विद्यालय की छात्राओं के स्थान पर छात्रों के साथ केंद्र बन गया है तो ऐसी छात्राओं को विद्यालय के स्वकेंद्र होने पर अपने विद्यालय में परीक्षा देने की सुविधा मिलेगी या फिर जिस केंद्र पर अन्य छात्राओं की व्यवस्था है वहां पर वे पेपर देंगी। इसी प्रकार किसी छात्रा का केंद्र छात्राओं के साथ निर्धारित हो गया है तो वे भी विद्यालय के अन्य छात्रों के साथ ही परीक्षा देंगे।
साभार : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








