दलित समागम रैली को ले जनसंपर्क
मधेपुरा में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर द्वारा 28 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित दलित समागम रैली की तैयारी के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। मोनिका ठाकुर ने दलित टोले में जाकर…
मधेपुरा। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्यूलर की ओर से पटना के गांधी मैदान में 28 फरवरी को आयोजित दलित समागम रैली की तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान जारी है। हम पार्टी के वरीय जिला उपाध्यक्ष मोनिका ठाकुर ने टीम के साथ सिंहेश्वर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेहरी, मानपुर, रूपौली, दुलार-पिपराही और कमरगामा पंचायत के दलित टोले में जाकर दलितों सहित अन्य लोगों से दलित समागम रैली में भाग लेने की अपील की । उन्होंने कहा कि देश की आजादी के 78 साल बाद भी दलित समाज को राजनीति में न तो उचित भागीदारी मिल पायी है और न ही आर्थिक स्थिति में सुधार हो पाया है। मौके पर मोनिका ठाकुर, मनोज ठाकुर सहित दर्जनों महिलाएं शामिल रही।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








