Udhampur News: लिंग जांच और गर्भपात को रोकने के उपायों पर चर्चा की
उधमपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की 10वीं वर्षगांठ पर आंगनबाड़ी केंद्र रौंती गंगेरा में जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
संकल्प हब मिशन शक्ति ने पोषण परियोजना के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने पीसीपीएनडीटी अधिनियम के उचित कार्यान्वयन और लिंग-चयनात्मक गर्भपात को रोकने के उपायों पर चर्चा की। उन्होेंने महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने लिंग आधारित भेदभाव को रोकने में कानूनी प्रावधानों, नैतिक जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को चिह्नित करने के लिए पौधारोपण अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम के अंत में सेनेटरी पैड वितरित किए गए।
साभार : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








