दलित की चाकू से गोदकर हत्या:रामपुर में पुलिस चौकी के पास बरामद हुआ शव, प्रेम प्रसंग में वारदात की आशंका
रामपुर के थाना शाहबाद की ढकिया चौकी से मात्र 100 मीटर की दूरी पर एक युवक का रक्तरंजित शव मिला है। मृतक की पहचान रवाना पट्टी गांव के 24 वर्षीय यशपाल पुत्र महेंद्र के रूप में हुई है।
युवक के शरीर पर कई जगह चाकू के गहरे घाव के निशान मिले हैं। स्थानीय लोगों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक दलित समुदाय से था। परिजनों का आरोप है कि यह हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है। वे आरोपियों की गिरफ्तारी से पहले शव को नहीं उठाने देने की मांग कर रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
साभार : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेhttps://www.bhaskar.com/local/utta पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








