दलित परिवारों का विधायक पर गंभीर आरोप:रायबरेली में जमीन हड़पने का लगा आरोप, धरने पर बैठे पीड़ित
रायबरेली में ऊंचाहार विधायक मनोज पांडे पर दलित परिवारों की जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। टांघन चिलौली जगतपुर के दलित समाज के लोगों ने विकास भवन पर धरना-प्रदर्शन कर विधायक के खिलाफ आवाज उठाई।
बैजनाथ धोबी और अमृतलाल धोबी ने आरोप लगाया कि विधायक मनोज पांडे उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। पीड़ितों ने पहले जिला प्रशासन से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मामले में भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी भी पीड़ितों के समर्थन में पहुंचीं। विधायक मनोज पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि विवादित जमीन को उन्होंने 88 लाख रुपए में खरीदा है और यह राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव और ऊंचाहार के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने मामले की कड़ी निंदा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जांच की मांग की है।
उन्होंने कहा कि दलित और पिछड़े समाज की जमीन के मामले में दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों ने न्याय की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। मामला अब राजनीतिक रंग लेता दिख रहा है, क्योंकि विपक्षी दल भी इस मुद्दे को उठा रहे हैं।
साभार : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.bhaskar.com/local/u पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








