दलित से मारपीट में चार पर केस दर्ज
Bahraich News – बहराइच के रूपईडीहा थाने के अयोध्या गांव में दूधनाथ सोनकर को उसके खेत पर कुछ लोगों ने जातिसूचक गाली देकर मारा। मामला तब शुरू हुआ जब दूधनाथ ने खेत का रेहन वापस करने के लिए रुपये की मांग की। पुलिस ने…
बहराइच। रूपईडीहा थाने के अयोध्या गांव निवासी दूधनाथ सोनकर पुत्र बाबादीन गुरूवार को अपने लौकिया गांव के पास खेत मे था। वह व उसकी मां खेती किसानी कर रहे थे। इसी दौरान बनवारी लाल, जितेंद्र, चंद्र प्रकाश व गोलू उसके खेत पर पहुंचे और कहा कि वह उनका रेहन लिया था, उसे छोड़ दे। काफी दिनो तक खेत जोत बो लिए। जिस पर दूधनाथ ने कहा कि जब साठ हजार रूपये लेकर खेत रेहन रखा था। तब यह तय था कि धन वापसी पर खेत वापस होगा। उसका धन वापस करे। तभी खेत छोड़ देंगे। इस पर हमलावरों ने जातिसूचक गाली गलौज कर मारपीट कर घायल कर दिया। उसे थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले मे मारपीट व दलित उत्पीड़न अधिनियम के तहत चार को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








