Akshara singh: ‘लड़कियों पर लांछन लगाना बहुत आसान है’, महिलाओं के साथ होने वाले भेदभाव पर बोलीं अक्षरा सिंह
Akshara singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे सामाजिक में फैले लैंगिक भेदभाव पर बात करती नजर आई हैं।
भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यूं तो अभिनेत्री अक्सर अपने लुक्स ही ज्यादा शेयर करती हैं या अपनी फिल्मों और गानों से जुड़े अपडेट यहां देती हैं। लेकिन, सामाजिक मुद्दों पर भी वे यहां राय जाहिर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे भेदभाव पर बात करती दिखी हैं।
‘लड़कियों पर लांछन लगाना आसान’
अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें लिखा है, ‘नियत से ही नियति तय होती है, इसलिए नियत अच्छी रखना बाकी लोगों का नजरिया मायने नहीं रखता, क्योंकि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। लोग लड़का और लड़की को बराबर तो कहते हैं, लेकिन सत्य तो ये है कि लड़कियों पर आज भी लांछन लगाना बहुत आसान है’।
रिलीज हुए होली स्पेशल सॉन्ग
अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल हैं। अभिनय के साथ-साथ वे अपने अभिनय के लिए भी मशहूर हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अभिनेत्री का होली स्पेशल सॉन्ग रिलीज हुई है। ‘कंगना जोगीरा गावे’ गाना आज रविवार को टी-सीरीज हमार यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।
कभी पवन सिंह से जुड़ा नाम
अक्षरा के निजी जीवन की बात करें तो एक वक्त पर उनका अफेयर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ रहा। दोनों का कथित रिलेशनशिप मीडिया की सुर्खियां बना। हालांकि, अब इनका ब्रेकअप हो चुका है। दोनों का रिश्ता एक बुरे मोड़ पर आकर खत्म हुआ। अक्षरा ने पवर सिंह पर मारपीट करने के आरोप भी लगाए।
साभार : अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








