रिश्ता तुड़वाने को भेजा अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर पैसे मांगे
Bagpat News – रिश्ता तुड़वाने को भेजा अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर पैसे मांगेरिश्ता तुड़वाने को भेजा अश्लील फोटो, ब्लैकमेल कर पैसे मांगेरिश्ता तुड़वाने को भेजा अश्लील फोटो
बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली दलित युवती के अश्लील फोटो पड़ौसी युवक ने उसकी होने वाली ससुराल भेज दिए। जिससे युवती का रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। वहीं, पीड़ित दलित युवती ने पड़ौसी युवक पर ब्लैकमेल करते हुए पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।
पीड़ित दलित युवती ने बताया कि वह हरियाणा की एक फैक्ट्री में नौकरी करती है। उसके पिता की मौत हो चुकी है, जबकि मां बीमार रहती है। पिछले दिनों उसका रिश्ता सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि पड़ौसी युवक उस पर बुरी नीयत रखता है। उसने उसका फोटो अपने मोबाइल में लिया हुआ है। जिसे उसने एडिट कर अश्लील बनाया हुआ है। एडिट फोटो को दिखाकर वह उसे काफी दिनों से ब्लैकमेल कर रहा है। कहता है कि या तो मुझे हर महीने 10 हजार रुपये दो, वरणा फोटो वायरल कर दूंगा। तुम्हारी होने वाली ससुराल का नंबर भी मेरे पास है, लेकिन उसने पैसे देने से इंकार कर दिया, तो आरोपी ने एडिट किया हुआ फोटो उसकी ससुराल भेज दिया। जिसके चलते उसका रिश्ता टूटने की नौबत आ गई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह हथियारों की तस्करी भी करता है। पीड़िता ने कोतवाली पर युवक को नामजद करते हुए घटना की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश डाली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
साभार : हिन्दुस्तान
नोट: यह समाचार मूल रूप से https://www.livehindustan.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








