कानपुर में दलित परिवार के साथ मारपीट:पिता-पत्नी समेत चार लोगों को पीटा, पहले भी कोचिंग जा रहे बेटे से की थी हाथापाई
कानपुर के नरवल थाना क्षेत्र में एक दलित परिवार के साथ जातिसूचक टिप्पणियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुशील कुमार कुरील ने चार लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
घटना 7 फरवरी की शाम करीब 7 बजे की है। सुशील कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान गांव के ही अभिषेक यादव, अजीत यादव, इंद्रपाल यादव और जगतपाल यादव वहां आए। आरोप है कि इन लोगों ने जातिसूचक गालियां देते हुए उन पर हमला कर दिया।
इस हमले में सुशील कुमार के अलावा उनकी पत्नी माया, बहू रेखा और बेटी प्रिया को भी चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि इससे पहले 24 जनवरी को भी अभिषेक यादव ने उनके बेटे रवि के साथ मारपीट की थी, जब वह कोचिंग जा रहा था। उस समय उन्होंने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के निर्देश पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
साभार : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से www.bhaskar.com/local/utt पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है।








