Ayodhya Dalit Girl Murder: जिस दलित युवती की हत्या पर फूटकर रोए अवधेश प्रसाद, यूपी पुलिस ने उसके गुनहगारों को अरेस्ट किया
Ayodhya Murder Case: अयोध्या में दलित युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया कि हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह ने शराब के नशे में वारदात …और पढ़ें
अयोध्या. अयोध्या में दलित युवती की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. एसएसपी राज करण नैय्यर ने इस मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने हरी राम कोरी, विजय साहू और दिग्विजय सिंह को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर अब इस मामले का पर्दाफाश करेगी.
पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों ने शराब के नशे में युवती की हत्या की थी. यह घटना गांव के एक स्कूल में हुई थी. हत्या के बाद शव को नाले के पास फेंक दिया गया था. पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया है और अब सभी को रिमांड पर लेगी. एसएसपी राजकरण नैय्यर ने बताया कि पुलिस पैरवी कर फास्ट कोर्ट से जल्द ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए काम करेगी.
36 घंटे में मामले का खुलासा
दरअसल दलित युवती 30 जनवरी को लापता हुई थी उसके बाद 1 फरवरी को उसका शव गांव के बाहर नाले के पास मिला था, पूरा मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र का है जहां पर यह पूरी वारदात हुई, इस हत्या के बाद सियासत भी शुरू हुई थी, मामले को लेकर सपा सांसद अवधेश प्रसाद फूट-फूट कर रोए भी थे, यही नहीं बीजेपी के कई नेता और राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्या भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी और जल्द ही न्याय दिलाने की बात कही थी, छत्तीस घंटे के अंदर पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है.
सौजन्य: न्यूज़ 18
नोट: यह समाचार मूल रूप से news18.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग विशुद्ध रूप से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए किया जाता है|








