VIDEO : भदोही में मनबढ़ों का आतंक, दलित महिला का मड़हा फूंका, धमकाने का आरोप
ज्ञानपुर स्थित सुरियावां थाना क्षेत्र के कैड़ा गांव में शनिवार की रात कुछ मनबढ़ युवकों ने दलित महिला का रिहायशी मड़हा फूंक दिया। इससे मड़हे में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। शिकायत के बाद भी पुलिस मामले को लेकर उदासीन बनी हुई है।
मनबढ़ों का विरोध करने पर फोटो देवी पत्नी स्व. कमलेश सरोज के साथ गाली गलौज एवं मारपीट भी किया। पीड़िता शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बस्ती में वह कच्चा मकान एवं रिहायशी मड़हा बनाकर रहती है। जिसमें उसका परिवार आदि रहते हैं। वहां से भगाने के लिए गांव के कुछ लोग काफी दिनों से धमका रहे हैं। शनिवार की रात गांव के कुछ लोग आकर मड़हे में आग लगा दिया। इससे उसमें रखा चारपाई, अनाज, बच्चों का कपड़ा आदि जलकर नष्ट हो गया। आरोप है कि पुलिस विपक्षी से मिलकर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जिससे परिवार डरा-सहमा है।
सौजन्य: अमर उजाला
नोट: यह समाचार मूल रूप से amarujala.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है, खासकर मानवाधिकारों के लिए।








