Faizabad दावत में दलित युवकों के सामने परोसी जूठी पत्तल
उत्तरप्रदेश थाना क्षेत्र के ग्राम अढूपुर में दलित समाज के लोगों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया.दावत में दलित समाज के युवकों के सामने जूठी पत्तल परोस दी.विरोध पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट की|
मामले में पुलिस से शिकायत हुई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.
थाना क्षेत्र के ग्राम अढूपुर निवासी रजनेश कठेरिया पुत्र देवेंद्र कठेरिया ने पुलिस को तहरीर दी.बताया कि उसका लड़का सौरभ अपने दो मित्रों के साथ 30 को रात 8.30 बजे दावत खाने गया था.इस दौरान गांव के नरेश यादव पुत्र बदन सिंह, अवनीश यादव पुत्र साहब सिंह, जैकी यादव पुत्र उमेश चंद्र, धीरेंद्र यादव पुत्र मुन्ना यादव व तीन अज्ञात लोगों ने उन्हें जूठी पत्तल रखी और मारपीट कर वहां से भगा दिया.इसके बाद यादव लोग उसके घर में घुस आए और उसके, पुत्र व दो मित्रों के साथ मारपीट की और जातिसूचक गालियां दी.पुलिस ने तहरीर पर उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मारपीट, दलित उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर लिया है.थाना प्रभारी रोहिताश सिंह का कहना है कि तलाश की जा रही है.जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.
नामजद दे रहे मारने की धमकी, मुकदमा
गांव नगरिया चितायन निवासी राकेश दुबे पुत्र विशंभर दयाल दुबे ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के चंदन दुबे, नीरज दुबे, बेटे दुबे पुत्रगण विशेश्वर दयाल दुबे के खिलाफ 13 मई को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था.परंतु उपरोक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है.उक्त नामज़द गाली-गलौज कर तमंचा दिखाकर मारने की धमकी दे रहे हैं.इस संबंध में उनके पास ऑडियो, वीडियो मौजूद हैं.पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है.मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है|
सौजन्य :समाचारनामा
नोट: यह समाचार मूल रूप सेsamacharnama.com/ में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








