दलित परिवारों की पट्टे की जमीन पर कब्जा करना चाह रहे दबंग
सिरोंज| क्षेत्र की सीमा पर स्थित करईखेड़ा गांव के दलित मंगलवार को कांग्रेस नेत्री राजकुमारी रघुवंशी के साथ तहसील कार्यालय में पहुंचे। ग्रामीण कमलसिंह अहिरवार सहित अन्य दलितों ने बताया कि कुछ सालों पहले सरकार ने हम लोगों को पट्टा दिया गया था।
इस जमीन पर ही हम लोग खेती करते हैं और हमारे मकान भी इसी जमीन पर हैं। अभी भी इस जमीन पर मक्का की फसल खड़ी हुई है। हाल ही गांव के ही दबंग व्यक्ति द्वारा हम सभी दलित परिवारों को हमारी जमीन पर से हटने का कहकर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वह हमारे खेत में खड़ी मक्का की फसल भी नष्ट करना चाह रहा है। कई बार निवेदन कर चुके हैं लेकिन वह हमें लगातार धमकी दे रहा है। उनके साथ ही पहुंची कांग्रेस नेत्री राजकुमारी का कहना था कि दलित परिवारों ने जब मुझे जानकारी दी तो मैंने उनसे अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखने को कहा। इसके बाद वे अपनी समस्या लेकर प्रशासन के पास आए हैं। उम्मीद है गांव के इन दलितों को दबंगों से मुक्ति मिलेगी। इस दौरान ग्रामीण श्रीराम, कमलसिंह जालमसिंह तथा गोविंद के साथ ही अन्य लोग उपस्थित थे।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से www.bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया|








