प्राइवेट पार्ट को 50 बार चाकू से गोद डालाः बिहार में कोलकाता जैसी क्रूरता, दलित नाबालिग की रेप के बाद हत्या- Muzaffarpur Dalit Minor Rape-Murder Case.
प्राइवेट पार्ट को 50 बार चाकू से गोद डालाः बिहार में कोलकाता जैसी क्रूरता, दलित नाबालिग की रेप के बाद हत्या- Muzaffarpur Dalit Minor Rape-Murder Case.
Ravi Ranjan ,14 Aug 2024
Muzaffarpur Dalit Minor Rape-Murder Case: एक तरफ, जहां देश कोलकाता में डॉक्टर की रेप के बाद हत्या से दहली हुई है। लोग सड़कों पर उतरकर आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कोलकाता के बाद बिहार से भी दलित नाबालिग (Dalit minor) लड़की के साथ क्रूरता (Cruelty like Kolkata in Bihar) की खबर सामने आई है। बिहार के मुजफ्फरपुर में दलित नाबालिग किशोरी से दबंगों ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी। हैवानों ने किशोरी से रेप कर चाकू गोदकर उसकी हत्या (Dalit minor raped and murdered in Bihar) कर दी। यही नहीं, नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में 50 से ज्यादा बार चाकू गोदने के निशान मिले हैं। पूरी घटना मुजफ्फरपुर के पारू थाना क्षेत्र के लालू छपरा गांव के नयाटोला गोपालपुर की है।
हत्यारों ने लड़की की हत्या कर के शव को पोखर में फेंक दिया गया। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि किशोरी के साथ बलात्कार किया गया है क्योंकि उसका शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला है। फिलहात एफएसएल की टीम ने घटनास्थल सैंपल कलेक्ट किए हैं, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए भेजा गया है।
रविवार की रात से घर से गायब थी किशोरी
किशोरी रविवार की रात से घर से गायब थी। परिजनों ने रातभर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। लोग मवेशियों के लिए चारा काटने गए थे इसी बीच धान के खेत में सिर के बाल और खून गिरा देखा। कुछ दूर आगे बढ़ने पर झाड़ी में भी खून गिरा हुआ था। पोखर के पास झाड़ी में अर्धनग्न शव देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। किशोरी के शरीर पर कई जगह चाकू से गोदने के निशान मिले हैं। ग्रामीणों के शोर मचाने पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूरी घटना की सूचना दी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुमार चंदन दल-बल के साथ पहुंचे और मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच करवाई है।
छह भाई-बहनों में सबसे छोटी है किशोरी
किशोरी छह भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा थी। हालांकि आर्थिक तंगी के कारण उसने पढ़ाई छोड़ दी थी।
आरोपियों को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा मिलेः बसपा
मामले में बसपा के जिला प्रभारी विजय कुमार ने बताया की दलित बच्ची की हत्या स्थानीय दबंग संजय यादव और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद की है। परिजनों की मांग है की आरोपी को गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाना चाहिए।
सौजन्य : लल्लूराम
नोट: यह समाचार मूल रूप से lalluram.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया.








