दबंगों ने दलित सभासद प्रतिनिधि को पीटा:जातिसूचक गालियां भी देने का आरोप, जेल भेजने की दी धमकी
उन्नाव के बांगरमऊ विधानसभा के विधायक के करीबी पर एक बार फिर से एक गंभीर आरोप लगा है। वहीं के रहने वाले एक सभासद पति ने बांगरमऊ कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शुभम मिश्रा ने उसे रास्ते में रोक कर अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई की है और उसे जेल भेजने की धमकी दी है। साथ ही जातिसूचक गालियां दी हैं। पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग उठाई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटरा प्रथम निवासी ने राम पुत्र शिवराज धोबी ने तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार की शाम करीब 4 बजे वह अपनी पत्नी सभासद के कार्य से बाहर जा रहा था। इसी दौरान वार्ड के शुभम मिश्रा पुत्र राममजन मिश्रा मूल निवासी शंकरपुर बाबागंज हाल निवासी आर आर डी. एस. इण्टर कालेज न्यू कटरा, रंगा उर्फ सरोज सैनी पुत्र गोपाल सैनी मुझे मिले।
4-5 की संख्या में एकजुट होकर की पिटाई
बाताया कि तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, तुम क्यों मेरे खिलाफ प्रतिदिन प्रार्थना पत्र देता रहता है। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो मुझे उन दोनों ने उसके 3-4 अन्य साथियों ने पकड़ लिया और लात-घूसों से मारने-पीटने लगे। जिससे मेरे शरीर में काफी गंभीर चोट आई है।
जाति सूचक गालियां भी दी
कहा कि दबंग लोगों ने जाति सूचक गालियां देते हुए ऐलानियां धमकी भी दी। कहा यदि अब पुलिस से शिकायत कि तो तेरे परिवार पर झूठा मुकदमा लगवाकर जेल भिजवा दूगां और मोहल्ले में नहीं रहने दूंगा। जब कि यह राजनैतिक मजबूत पकड़े वाले व्यक्ति है, आए दिन मुझे धमकी देते रहते है। पुलिस ने पीड़ित कि तहरीर पर जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबकि करीब 15 दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के ही मऊ गांव में हुई मारपीट में विधायक का करीबी शुभम मिश्रा पर एफआईआर दर्ज हुई है, उसे पुलिस पकड़ने की बजाय छूट दे रही है।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








