चौकीदार की वैकेंसी में दलितों आरक्षण छीन रही है सरकार: रजक
रांची। अनुसूचित जाति समन्वय समिति के केंद्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुमार रजक, एएसी-एसटी कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष नवल किशोर पासवान ने कहा कि पलामू में चौकीदार के 155 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसमें अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य कर दिया गया। यह राज्य सरकार की ओछी राजनीति और संविधान के विरूद्व है।
कहा कि अखंड बिहार के समय से दुसाध जाति के लोगों को बहाल किया जाता था। उनकी सेवानिवृत्ति और निधन के बाद वंशानुगत प्रथा के तहत बहाल किया जाता था, लेकिन सरकार के इशारे पर जिला प्रशासन ने अनुसूचित जाति के आरक्षण को शून्य कर अधिकार को मारने का काम किया जा रहा है। कहा कि सरकार प्रकाशित विज्ञापण को रद्द करे। अन्यथा आंदोलन को लेकर रविवार को बैठक की जायेगी।
सौजन्य: आज़ाद सिपाही
नोट: यह समाचार मूल रूप से azadsipahi.in में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








