5वां दलित गोलमेज सम्मेलन मनाया गया
हरियाणा समालखा| रविदास समाज कल्याण सभा में रविवार को 5वां दलित गोलमेज सम्मेलन हुआ। प्रधान रामफल कारकौली ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संविधान में निहित अनुसूचित जाति/जनजाति/अल्पसंख्यक / पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों को पूरा करवाने के लिए सरकारों पर दबाव बना कर कैसे लागू करवाया जाए इस विषय पर बैठ कर विचार विमर्श किया गया।
हरियाणा के लगभग सभी जिलों से आए हुए साथियों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया किया। आने वाले विधानसभा चुनाव में जो पार्टी हमारे समाज के एजेंडे को लागू करेगी। हमारा समाज उसी पार्टी को वोट देगा। बैठक में यह भी प्रस्ताव पास किया गया है इस एजेंडा को हरियाणा के एक एक घर तक पहुंचाया जाएगा।
सौजन्य:दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.com पर प्रकाशित हुआ है और इसका उपयोग केवल गैर-लाभकारी/गैर-वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए किया गया है, विशेष रूप से मानवाधिकारों के लिए








