सवाई माधोपुर : दबंगों के सामने बेबश हुई पुलिस,जाब्ते के बाद भी दलित परिवार पर हमला
राजस्थान के किशनपुरा छाहरा गांव में खेतों में फसल बुआई करने गए दलित परिवार के साथ दबंगो द्वारा जमकर मारपीट किये जाने का मामला देखने को मिला है|
राजस्थान के सवाई जिले के बहरावंडा कलां थानांतर्गत किशनपुरा छाहरा गांव में खेतों में फसल बुआई करने गए दलित परिवार के साथ दबंगो द्वारा जमकर मारपीट किये जाने का मामला देखने को मिला है| गौरतलब है कि कुछ महीने पहले दलित समुदाय के सामाजिक समारोह में ट्रेक्टर ट्राली लेकर गए दूसरे समाज के के युवक का मर्डर हो गया था. वहीं 24 घण्टे में ही पुलिस ने हत्यारे युवक को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया था, लेकिन तब से ही दलित समाज के लोग जिनका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है|
उनके साथ दबंग आये दिन मारपीट करते है.दबंगो द्वारा जबरन उनकी जमीनों पर कब्जा करके खेतों में फसल खराब की जा रहीं है.दूसरी तरफ एक परिवार ने जैसे तैसे हिम्मत करके पुलिस से खाली पड़े खेतो में फसल बुआई करने की दरखास्त दी. बहरावंडा कलां थानाधिकारी मय पुलिस जाप्ते के साथ पीड़ित खेतों में फसल बुआई के लिए गए, तो दबंग परिवार की महिलाओं ने हमला कर दिया|
इस दौरान बुजुर्ग पीड़िता उसके पति के साथ जमकर मारपीट की गई दूसरी तरफ मौके पर मौजूद पुलिस के साथ भी जमकर हाथापाई हुई.पुलिस दबंगो के सामने बेबश नजर आई और पीड़ित दलित परिवार के साथ दबंग बर्बरता पूर्वक मारपीट करते रहे जैसे तैसे घायलों को सीएचसी बहरावंडा कलां लाया गया|
जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सवाई माधोपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया दूसरी तरफ बहरावंडा कलां थाना पुलिस, खंडार थाना, मय सीओ ग्रामीण सहित जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जाप्ता मंगवाकर हालात काबू में करने की कोशिश की जा रहीं है वहीं दबंगो के खोफ से दलित परिवार अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित जगह पलायन कर रहे|
सौजन्य :जी न्यूज़
यह समाचार मूल रूप सेzeenews.india.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|








