दलित युवक पर हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, डॉ. अंबेडकर जन जागृति संस्था ने ज्ञापन दिया
फतेहपुर | कस्बे में मंगलवार को डॉ अंबेडकर जन जागृति संस्था ने विद्याधर नारसरा पर हुए जानलेवा हमले के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर एसडीएम दमयंती कंवर को ज्ञापन सौंपा।
इसमें बताया कि उपखंड के लावंडा गांव में दलित समाज के विद्याधर नारसरा पर हुए जानलेवा हमले की डॉ. अंबेडकर जन जागृति संस्था कड़े शब्दों में निंदा करती है और प्रशासन से मांग करती है कि दोषियों को गिरफ्तार करके मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सभ्य समाज में अत्याचार की ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है।
यदि प्रशासन ने समय रहते उचित कार्यवाही नहीं की, तो समाज के संगठनों द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य थावरमल महिचा, महावीर बालाण, संस्था संयोजक बीएल शास्त्री, महिपाल गोठवाल, व्याख्याता दिलीप महरिया, भंवरलाल मेव, ताराचंद गुरावा, मुकेश, सुरेश चिराणियां, सुनील नारसरा व रामचंद्र चायला सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप सेbhaskar.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








