‘मैं दलित महिला, मेरी संतान दलित कैसे नहीं होगी’, रोहित वेमुला की मां ने पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट को बताया ‘झूठ’
हैदराबाद यूनिवर्सिटी में एक प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राधिका वेमुला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कुछ बीजेपी नेताओं के बयान लिए और ‘झूठी रिपोर्ट’ के साथ मामले को बंद कर दिया. राधिका ने कहा, ‘उन्होंने इसे कैसे बंद किया और क्या हुआ, हम नहीं जानते. पुलिस जाति कैसे पूछ सकती है? मैं एक दलित महिला हूं. मेरी संतान दलित कैसे नहीं हो सकती|
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दिवंगत छात्र रोहित वेमुला की मां राधिका वेमुला ने शनिवार को कहा कि तेलंगाना पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट ‘झूठी’ है जिसमें कहा गया है कि उनका बेटा दलित नहीं था. हैदराबाद यूनिवर्सिटी के पीएचडी स्कॉलर रोहित वेमुला ने जनवरी 2016 में सुसाइड कर ली थी. पुलिस ने मामले में यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति और कुछ बीजेपी नेताओं को क्लीन चिट दे दी है.
रोहित 10वीं कक्षा में स्कूल में दूसरे स्थान पर था और उसके नंबर अच्छे थे.’तेलंगाना के सीएम से मिलीं रोहित की मांरोहित की मां ने कहा कि वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मिलीं जिन्होंने उन्हें आश्वासन दिया है कि केस को जल्द ही फिर से खोला जाएगा. तेलंगाना पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले में आगे और जांच करेगी क्योंकि मृतक की मां और कुछ अन्य लोगों की ओर से पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल क्लोजर रिपोर्ट पर कुछ संदेह व्यक्त किए गए हैं|
सौजन्य : हेड तोपिच्क
नोट: यह समाचार मूल रूप से headtopics.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








