करिश्मा ठाकुर की मौजूदगी में विधार्थी परिषद् कार्यकर्ताओ ने थामा एनएसयूआई का दामन
कानपुर राजनीती में बड़ी उथल पुथल देखने को मिली |भाजपा के सहयोगी छात्र संघटन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओ ने राहुल गाँधी एवम प्रियंका गाँधी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बड़ी संख्या में भारतीय राष्टीय छात्र संघटन (एनएसयूआई) की सदस्यता ग्रहण कर संघटन को मजबूत करने का संकल्प लिया
कानपुर उत्तर प्रदेश तिलक हाल में आयोजित एक कार्यक्रम में कानपुर प्रभारी संतराम नीलांचल ,ग्रामीण अध्यक्ष अमित पाण्डेय प्रदेश सचिव विकास अवस्थी,(एनएसयूआई)की पूर्व राष्टीयमहासचिव करिश्मा ठाकुर की मौजूदगी में दो दर्जन से अधिक लोगो ने एनएसयूआई की सदस्ता ली |इस मौके पर सौरभ सौजन्य ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से युवाओ में गुस्सा है ,बेरोज़गारी चरम पर है |अग्निवीर योजनाओ से युवाओ में निराशा है |कृषि विश्य्विधालय अभाव से ग्रस्त है ,कृषि छात्र उच्च शिक्षित होकर भी बेरोजगार है | एनएसयूआई एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट कृषि छात्रो की समस्याओ के लिए देश भर में कृषि सवाद कार्यक्रम आयोजित करेगा |
इस अवसर पर जिला सचिव राजेंद्र बाल्मीकि ,वीरेंदर यादव ,धीरू ,हर्षित आजाद ,राहुल देव ,संजय आदि मौजूद रहे |
सौजन्य :दैनिक आज
नोट: यह समाचार मूल रूप सेajhindidaily.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








