विवाद के चलते दलित युवक को बंधक बनाकर पीटा,बाल काटे
जोधपुर,विवाद के चलते दलित युवक को बंधक बनाकर पीटा,बाल काटे।शहर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में रामदेव मंदिर के पास में रहने वाले एक दलित युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने और उसके बाल काटे जाने का प्रकरण पुलिस में दर्ज हुआ है। आरोपी ने बाद में सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। पीडि़त युवक के चाचा की तरफ से बोरानाडा थाने में इस बारे में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ जांच आरंभ की है। इनमें आपसी विवाद होने की आशंका है।
बेारानाडा पुलिस ने बताया कि रामदेव मंदिर के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसके भतीजे को अशोक जाट नाम के शख्स ने कमरे में बंधक बनाकर मारपीट की और बाल काट दिए। इतना ही नहीं फिर सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट के साथ जातिसूचक शब्दों से भी अपमानित किया। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
सौजन्य :दूरदृष्टि
नोट: यह समाचार मूल रूप से doordrishtinews.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








