दलित किसान को घर में घुस दबंग ने पीटा
मलिहाबाद, लखनऊ। एक दबंग ने दलित किसान के घर में घुस लात घूसों से उसकी व पत्नी व बहू की पिटाई कर जातिसूचक गालियां दें जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। माल थाना क्षेत्र के ग्राम टिकरीकला निवासी दलित किसान प्रसादी ने दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह विगत 23 मार्च को रात करीब साढ़े 8 बजे गांव के ही अनिल सिंह के घर के बाहर बैठा था।
तभी गांव के ही राजेन्द्र सिंह आकर दलित किसान को जातिसूचक गालियां देने लगे। जिसका विरोध करने पर राजेन्द्र ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। दूसरे दिन 24 मार्च को सूबह दलित किसान प्रसादी के घर में घुस राजेन्द्र सिंह ने उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। बीच बचाव करने आयी पीड़ित की पत्नी व बहू को धक्का मारकर गिरा दिया। पीड़ित दलित किसान की तहरीर पर माल पुलिस ने एससीएसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
सौजन्य: तरुणमित्र
नोट: यह समाचार मूल रूप से tarunmitra.in में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।








