सांसद प्रतिनिधि पर आदिवासी युवक को पीटने का आरोप, पुलिस से शिकायत
मायापुर पंचायत के पहाड़कोचा के खरवार जनजाति समुदाय के सत्येंद्र सिंह ने सांसद जिला प्रतिनिधि विनीत मधुकर पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि सांसद मद से मिट्टी मोरम पथ निर्माण का कार्य चल रहा है. इसी दौरान एक जेसीबी मशीन के द्वारा उसकी निजी भूमि में खुदाई होता देख कर वह वहां पहुंचा.
उसने काम कराने वाले लोगों से खुदाई करने का विरोध किया. इतने में ही लातेहार के जिला सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर ने उसका हाथ पकड़ा और एक अन्य युवक कौशल यादव उसे पीटता रहा. सतेंद्र ने बताया कि पिटायी से उसके कान में सुनने में परेशानी हो रही है.
भुक्तभोगी की वार्ड सदस्य पत्नी फूलमती देवी ने बताया कि उसने शिवरात्रि की उपवास की थी. किसी नें बताया की उसके पति को नेताओं ने पीटा है. तब उन्होंने बारेसांढ़ थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई का मांग की है. इस संबंध में पूछे जाने पर बारेसांढ़ थाना प्रभारी अजीत कुमार नें बताया की इस मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है. पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है.
सौजन्य : Lagatar
नोट: यह समाचार मूल रूप से lagatar.in में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









