पश्चिम बंगाल में आदिवासी दलितों के साथ हो रहे अत्याचार को लेकर सौंपा ज्ञापन
किशनगंज | पश्चिम बंगाल में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों के साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जनजाति सुरक्षा मंच की ओर से राज्यपाल के नाम कार्यवाहक एसडीएम तहसीलदार अभयराज सिंह को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने से पूर्व जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता रैली के रूप में नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। जहां पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि पश्चिम बंगाल में आदिवासियों दलितों, पिछड़ों की हालत खराब है। उनकी जमीनें हड़प ली हैं।
मकानों पर कब्जे कर लिए हैं। ज्ञापन सौंप कर मांग की गई कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जनजाति सुरक्षा मंच के नाथूलाल सहरिया, ओमप्रकाश, राजेंद्र कुमार, ललित सहरिया, प्रमोद सहरिया, रवि कुमार, छोटूलाल, माया सहरिया व कुंती सहरिया सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।
सौजन्य :दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.comमें प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था|









