बलरामपुर में दलित लड़की से दो युवकों ने किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर में गांव में फेरी लगाकर सौदर्य प्रसाधन बिक्री करने वाले दो युवकों ने दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से भागने की कोशिश में गिरकर किशोरी चोटिल हो गई। किशोरी को शोर सुनकर ग्रामीणों ने युवकों का पीछा किया, लेकिन वे भाग निकले। पुलिस ने उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया। घटना थाना देहात क्षेत्र अन्तर्गत राप्ती नदी रेलवे पुल के नीचे गुरुवार दोपहर 12 बजे हुई है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराकर महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना देहात क्षेत्र के गांव निवासी पिता ने बताया कि गुरुवार दोपहर उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। अन्य लोग मजदूरी करने गए थे। ग्राम व थाना हसायन जिला हाथरस निवासी 21 वर्षीय भुवनेश नायक उर्फ राज व अकौली थाना सिंधौली जिला एटा के 22 वर्षीय हरवीर नायक गांव-गांव घूमकर सौंदर्य प्रसाधन की बिक्री करते हैं। भुवनेश व हरवीर कोतवाली नगर के निकट रानी धर्मशाला में पिछले दो वर्षों से किराए पर रहते हैं। वह उनके घर भी सामान बेचने जाते थे। गुरुवार दोपहर भुवनेश बाइक से किशोरी के घर पहुंचा। उसने कहा कि वह उसे कीमती माला व अन्य सामान देना चाहता है। इसके लिए उसे राप्ती नदी किनारे पुल के नीचे चलना होगा। भुवनेश किशोरी को बहला फुसलाकर बाइक से राप्ती नदी किनारे ले गया। वहां हरमीत पहले से मौजूद था। दोनों उसे पुल के नीचे ले गए और डरा धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। युवकों के चंगुल से छूटकर भागने की कोशिश में किशोरी पत्थर पर गिर गई, उसके हाथ व पैर में चोटें आई हैं।
घटना को अंजाम देकर भाग निकले युवक
नदी किनारे गुजर रहे एक व्यक्ति ने किशोरी को रोता देख उसका कारण पूछा। उसने पूरी घटना बताई। व्यक्ति के शोर मचाने पर राहगीर एकत्रित हो गए। कुछ लोगों ने भाग रहे युवकों का पीछा किया, लेकिन वे बाइक से बलरामपुर की ओर भाग निकले। पिता ने देर शाम थाना देहात पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने भुवनेश व हरमीत के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
कोतवाली नगर के पास अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी
घटना की सूचना मिलते ही एसपी केशव कुमार ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने का निर्देश दिया। एसएचओ दुर्गेश से बताया कि देर रात मुखबिर से पता चला कि भुवनेश व हरवीर कोतवाली नगर के पास देखे गए हैं। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश चौधरी, कांस्टेबल सुरेन्द्र कुमार व
सौजन्य : Live hindustan
नोट: यह समाचार मूल रूप से livehindustan.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









