महिला आदिवासी से जमीन हड़पने की कोशिश, मदद की गुहार लगाने कलेक्ट्रेट पहुंची पीड़िता
एमपी के बैतूल से जमीन कब्जा करने का मामला सामने आया है। जहां एक आदिवासी परिवार की जमीन हड़पने और लगातार परिवार को जान से मारने धमकी दी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले में शीघ्र दबंगो के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अगर कार्रवाई नहीं की गई तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे।
दरअसल, ग्रामीणों ने शिकायत पत्र में बताया है कि उईके दादा चिक्कू भलावी की खानदानी जमीन ग्राम जामठी में स्थित है। उर्मिला द्वारा उसकी खानदानी जमीन पर खेती की जा रही है। इसमें इमरान खान, सद्दाम खान, रमेश वाघमारे द्वारा खानदानी जमीन पर कब्जा करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उर्मिला ने शिकायत में बताया कि वह जामठी के खेत पर काम कर रही थी तभी वहां जमीन खाली कराने के लिए दबंग आ गए।उनके हाथ में हॉकी और डंडे थे। इन लोगों ने वहां काम कर रही महिलाओं को गाली देते हुए कहा ये खेत हमारा है। अगर खाली नहीं किया गया तो गोली मार देंगे।
वहीं ग्राम जामठी के उपसरपंच तथागत मिश्रा का कहना है कि आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार पर अंकुश लगाया जाए नहीं तो बड़ा प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। आगे कहा कि दबंगों द्वारा आदिवासी महिला को परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी गई है। जिला कलेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सौजन्य : Patrika
नोट: यह समाचार मूल रूप से patrika.com में प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









