Moradabad News: छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने की युवती के पिता की पिटाई, हालत गंभीर
जिले के थाना कटघर क्षेत्र में एक युवती को बदसलूकी और छेड़छाड़ का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंग पड़ोसी ने छेड़छाड़ के विरोध पर युवती के पि ता को इतना पीटा की उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। जहां युवती के पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के ताजपुर माफी में पड़ोस के युवक की छेड़छाड़ और बदसलूकी का विरोध करना युवती पर इस कदर भारी पड़ गया।
दबंग पड़ोसी और उसके पिता ने युवती के पिता को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। ताजपुर माफी की रहने वाली अफसाना ने बताया कि वह अपने चार बच्चों के साथ एक शादी समा रोह में गई थी। शादी समारोह में पड़ोसी, उसका बेटा और किराएदार भी गए थे। अफसाना ने बताया कि जब बो देर रात घर वापस आ रहे थे तब पड़ोस में रहने वाले फरदीन ने उसकी बेटी के साथ बदसलूकी करते हुए उल्टा सीधा बोलते हुए मारपीट शुरू कर दी।
अगली सुनवाई 28 फरवरी को राह में तो हम बचकर घर आ गए। परंतु घर आकर युवती ने फरदीन द्वारा की गई हरकतों की शिकायत अपने पिता लियाकत हुसैन से की। लियाकत हुसैन जब आरोपी फरदीन को अपनी बेटी से बदसलूकी के लिए डांट लगाई तो फरदीन ने लियाकत हुसैन की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फरदीन और उसके साथी लिया कत हुसैन को सड़क पर गिरा कर लगभग आधा घंटे तक पीटते रहे। गंभीर हालत में लियाकत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एमरजेंसी ड्यूटी आफिसर ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही है फिलहाल लियाकत की हालात खतरे से बाहर है। एसएचओ कटघर ने कहा कि सूचना पर संबंधित पुलिस चौकी की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची थी और घायल लियाकत को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। अगर तहरीर आती है तो संवैधानिक का कार्यवाही की जाएगी।
सौजन्य : न्यूज़ ट्रैक
नोट: यह समाचार मूल रूप सेnewstrack.comमें प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









