कानपुर में दलित युवक की पिटाई का VIDEO:बिधनू में दबंगों ने युवक को 5 सेकेंड में 7 बार जूतों से पीटा, पीड़ित पर पुलिस ने दर्ज कर दी एनसीआर
कानपुर के बिधनू में दबंगों ने दिन दहाड़े सड़क पर दलित युवक को जूतों से बेरहमी से पीटा। जिसके बाद दबंगों ने बिधनू थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ मारपीट की एनसीआर भी दर्ज करवा दी। दबंगों के द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो बुधवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की चर्चाएं कर रहे है। वही पुलिस वीडियो की जांच पड़ताल कर रही है।
बिधनू में दबंगो ने युवक को जूतों से पीटा, फिर थाने पहुंचकर लिखा दी एनसीआर
बुधवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बिधनू थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हालाकि दैनिक भास्कर वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता है। वायरल वीडियो में एक दबंग युवक का हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। जिसके बाद एक युवक अपने दाहिने हाथ में जूता पकड़े हुए है, जिससे वह गाली गलौज करते हुए युवक के सिर और पीठ पर बारी-बारी से जूते मारते हुए दिखाई दे रहे है।
वहीं पास में खड़े एक युवक ने बाएं हाथ में एक जूता पकड़े हुए हैं, जिससे वह युवक को लगातार पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। दबंगों ने युवक को पीटने के बाद बिधनू थाने पहुंचकर पीड़ित के खिलाफ मारपीट की तहरीर दे दी।
पुलिस ने घटना की बिना जांच किए पीड़ित पर एनसीआर दर्ज कर दी। मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में पुलिस की किरकिरी हो रही है। बिधनू पुलिस वायरल वीडियो की जांच पड़ताल कर रही है। बिधनू थाना प्रभारी प्रेमचंद्र ने बताया की वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दबंगों ने युवक को पांच सेकंड में सात बार जूते से पीटा
बुधवार देर शाम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल वीडियो में दबंग युवक को जूतों से पीटते हुए दिखाई दे रहे है। वीडियो में दबंगो ने पांच सेकेंड में युवक को सात बार जूतों से पीटा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस मारपीट के आरोपी युवक की तलाश कर रही है।
एसीपी बोले- होगी कार्रवाई
घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया की पीड़ित के खिलाफ एनसीआर दर्ज होने की जानकारी नहीं है, वायरल वीडियो उन्होंने देखा है, वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में युवक को पीटने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
दोनो पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
बिधनू पुलिस ने पहले युवक अंकित की तहरीर पर मारपीट की एनसीआर अभिषेक और उसके साथियों पर दर्ज की थी, मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अभिषेक की तहरीर पर अंकित समेत उसके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पहले अंकित ने दर्ज कराई थी एनसीआर
बिधनू थाने क्षेत्र के पासे का पुरवा निवासी अंकित सिंह ने पहले तहरीर देकर दर्ज कराई गई एनसीआर में बताया था, वह अपने साथी आयुष के साथ बाइक में इंवेटर लेकर जा रहा था, तभी रास्ते में एक गाड़ी सवार छ लोगों ने उन्हें रोक लिया और माफी मांगने को कहा, जिसपर उन्होंने विरोध किया तो अभिषेक सचान, सूरज, अशीष अन्य अज्ञात ने उनके साथ मारपीट की है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू की थी।
वीडियो सामने आने के बाद अभिषेक ने दर्ज कराया मुकदमा
बिधनू थाना क्षेत्र के दलेलपुर निवासी अभिषेक ने बिधनू थाने पहुंचकर दर्ज कराए गए मुकदमें में बताया कि वह अपनी बहन की शादी का कार्ड बाटने जा रहा था, तभी रास्ते में बजरंगी पुरवा के पास पहुंचते ही। बाइक सवार अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। नाम पूछने के बाद जूतों से पीटना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने अज्ञात युवकों पर एसी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
सौजन्य : दैनिक भास्कर
नोट: यह समाचार मूल रूप से bhaskar.comमें प्रकाशित हुआ है|और इसका उपयोग पूरी तरह से गैर-लाभकारी/गैर-व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए विशेष रूप से मानव अधिकार के लिए किया गया था।









